फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम में अचानक आए बदलाव ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे दिन में छाए रहे बादल, तेज हवा चलती रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। दिन में तेज हवा चलती रही। सुबह से ही बादल छाए रहने की वजह से धूप अपना असर नहीं दिखा पाई। हालांकि मौसम में परिवर्तन रविवार देर शाम से ही देखने को मिला था।
सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। इससे लोगोें को गर्मी से राहत मिली। अप्रैल के पहले दिन मौसम रोज की तरह तपिश वाला नहीं रहा। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 24.4 दर्ज किया गया था।, वहीं सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बादलों के चलते धूप ने अधिक परेशान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों आलोक कुमार गौतम ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक कभी तेज गर्मी तो कभी बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा तीन-चार दिन में बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें