फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर महिला ने जान दी, पति को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। शुक्रवार को मुजरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसे देखकर उसके पति ने भी आत्महत्या की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम कटिया भगवंती कन्यावती (45) पत्नी अजब सिंह शुक्रवार सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। करीब एक घंटे तक कन्यावती वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई। इस पर अजब सिंह उसे देखने के लिए घर से निकल पड़े। वह कन्यावती को खोजते हुए खेतों की ओर पहुंच गए, जहां एक पेड़ पर कन्यावती का शव लटका हुआ था। पत्नी की लाश देखकर अजब सिंह की चीख निकल गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कन्यावती का शव फंदे से उतारा और घर ले गए। इसी दौरान अजब सिंह चुपचाप वहां से खिसक गए। उन्होंने पड़ोस के एक बाग में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अजब सिंह को बचा लिया। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के तीन बेटे हैं जिनमें एक की शादी छह माह पूर्व हुई है।
- गांव वाले बता रहे हैं कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इससे उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसके पति ने कहा कि पत्नी मर गई तो वह जी कर क्या करेगा। इससे उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान सिंह, इंस्पेक्टर मुजरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें