फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में बुजुर्ग ने गंगा में कूद कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला पुल से गंगा में शुक्रवार को एक और व्यक्ति कूद पड़ा। कूदते हुए पुल के पास के खोमचा वालों ने देख लिया। उन्होंने गोताखोरों को बुलाकर उसे बाहर तो निकलवा लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भनक लगते ही घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मानें तो वह घरेलू कलह में नाराज होकर चला आया था।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी परमेश्वरी लाल (65) के घर में किसी बात को लेकर कलह हो गई थी। नाराज होकर परमेश्वरी कछला पुल पर आ गया। इसके बाद पुल से ही उसने गंगा में छलांग लगा दी। बुर्जु्ग को गंगा में छलांग लगाते हुए पुल के पास ही मौजूद खोमचा वालों ने देख लिया। खोमचा वालों के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी पहुंचे और उन्होंने गोताखोरों को खोजबीन में लगा दिया। उसी दौरान बुजुर्ग को खोजते हुए उसके परिजन भी घाट पर पहुंच गए। खोमचा वालों से जानकारी करने के बाद उन्होंने पुलिस को घरेलू कलह के घटनाक्रम से अवगत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बुजुर्ग को खोज लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दरोगा शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि गंगा में छलांग लगाने से पहले बुजुर्ग को पुल के आसपास घूमते हुए भी देखा गया था लेकिन किसी को उस पर शक भी नहीं हो पाया।
आगरा के युवक का शव बरामद
उझानी बृहस्पतिवार सुबह आगरा से सटे गांव गयलने निवासी टिंकू (25) पुत्र लाखन सिंह ने ससुुराल से घर लौटते समय कछला पुल से छलांग लगा दी थी। कछला निवासी राजेंद्र की बेटी से पिछले साल उसकी शादी हुई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को ससुर ने बेटी को विदा करने से इंकार कर दिया था। इसी गुस्से में वह पिता लाखन और कार चालक को पुल पर छोड़ कर गंगा में कूद पड़ा था। उसकी तलाश में जुटे गोताखोरों के लिए गांव ननाखेड़ा के पास गंगा में झाड़ियों में फंसा शव मिला। शव की शिनाख्त टिंकू के रूप में उसके पिता लाखन ने की। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें