फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर सुभाषचंद्र  बोस को याद किया

Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया। राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुभाष चौक स्थित सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सुधीश गुप्ता, कैलाशचंद्र गुप्ता, दिनेश, राजीव सक्सेना, गुलशन कुमार, विमल रस्तोगी, हीरालाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के कार्यक्रम में मुस्तरी बेगम, चेयरमैन  लाल मियां, अहमद खां, राजरानी सक्सेना, बब्बू चौधरी आदि ने नेताजी को याद किया।
विज्ञापन

सरस्वती  विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने सुभाषचंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में विविध साक्षरता क्लब ने भी जयंती मनाई। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने विचार रखे। शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य नाथू राम वर्मा ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कायस्थ चेतना मंच की ओर से कल्याननगर निवासी विश्वनाथ सक्सेेना के निवास पर जयंती मनाई। आरके  सक्सेना, आशिश, सचिन, अतुल जौहरी आदि मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच के महामंत्री जीतू ठाकुर ने कहा कि देश को सुभाष चंद्र बोस जैसे नेता की जरूरत है। प्रभात सक्सेना, प्रिंस यादव, प्रशांत शर्मा, कपिल वर्मा आदि मौजूद रहे। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन ने भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में कैंप कार्यालय पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। संजीव कुमार शर्मा, जिला  संयोजक सुखपाल शर्मा, पंकज कुमार और भवेश शर्मा, अनुज शर्मा, साहिल जैन, कल्पना, सौम्या शर्मा,  अंशुमन, नेहा शर्मा, अमन, उत्कर्ष, हेमंत, दीप्ति शर्मा, कशिश, खुश्बू, पवन  और मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
-------------
स्कूलों में हुए कार्यक्रम
उझानी  (बदायूं)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज और गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, प्रधानाचार्या सुजाता माथुर समेत शिक्षिकाओं ने नेताजी के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया। इस मौके पर दीक्षा छाबड़ा, अनमता खांन, मीरा, सुदर्शना भाटिया आदि  मौजूद थीं।
विज्ञापन

गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाते हुए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने सुभाषचंद्र बोस, नाथूराम वर्मा, कमलेश राजपूत, पूनम सागर, ममता रानी, आशुतोष शर्मा और ज्योति यादव ने भी विचार रखे।
-------
सहसवान। सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर से पथ संचलन यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा तहसील पहुंची, जहां नायब तहसीलदार राजकुमार ने यात्रा के आयोजकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों का सहयोग रहा। 
--------
बिल्सी। इस्लामियां इंटर कॉलेज में सुभाष चंद्र बोस की जंयती धूमधाम से मनाई गई। प्रिंसिपल दिनेश चंद्र माथुर, प्रबंधक अकील अहमद धर्मेंद्र श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र सक्सेना, आशा शर्मा, आरती त्रिवेदी, विक्रमजीत माहेश्वरी, मोहित कुमार, मार्या, खुशबू खानम, शवनम, शाहिना बी आदि मौजूद रहे। आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल, शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल,  रामदास-ब्रजलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल नगला डल्लू, सोलंकी इंग्लिश मीडियम स्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल, जेपी जैन बाल निकेतन स्कूल में भी नेता जी की जंयती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें