ये लगाए आरोप
पत्नी विमलेश, बेटे ब्रजनंद गौतम और मेघश्याम के साढ़ू के बेटे अंकुर ने पुलिस अफसरों को बताया कि इंस्पेक्टर शाहिद से मेघश्याम बहुत परेशान थे। उन्होंने अंकुर को बताया था कि कहता है कि तिलक क्यों लगाते हो, ड्यूटी पर तिलक नहीं चलता। मैं राम-कृष्ण को नहीं मानता।
पोस्टमॉर्टम में आत्महत्या की बात
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एंटीमोर्टम हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई है। यह संकेत आत्महत्या ही बताता है। मृतक के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच हो रही है। परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त होते ही मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।