मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दरोगा और सिपाही को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां दरोगा की मौत हो गई। इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
दरोगा देवराज सिंह अमरोहा देहात के पृथ्वीपुर कलां के रहने वाले थे। दरोगा के शव का मुरादाबाद में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद दरोगा को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। शुक्रवार को देर रात हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।