बदायूं। जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। बची हुई सीटों पर 30 अगस्त तक प्रवेश लिया जाएगा। उसके बाद एक सितंबर से पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
आईटीआई प्रधानाचार्य एसके वार्ष्णेय की ओर से आईटीआई परिसर में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। बताया कि एक सितंबर से कक्षाएं नियमित रूप से चलेंगी। ऐसे में छात्र-छात्राएं समय पर पहुंचे और पढ़ाई को गंभीरता से लें। उन्होंने कहना है कि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा और अनुशासन दोनों पर जोर देने की बात कही गई। इस बार कई नई ट्रेड में दाखिले हुए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार के और बेहतर अवसर मिलेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि कक्षाओं में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। चयनित छात्र अवनेश, रोहित का कहना है कि अब उन्हें कौशल आधारित शिक्षा मिलेगी, जिससे भविष्य में स्वरोजगार मिलेगा।