फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राहवीर योजना के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक

विज्ञापन
बिल्सी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : गुनगुनी धूप में पार्क में मस्ती करते बच्चे।
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को भारत सरकार की राहवीर योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

राहवीर योजना से प्रभावित होकर छात्रों ने अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए हाथ उठाकर हामी भरी तो वहीं छात्राओं ने संकल्प पत्र भरकर राहवीर बनने के लिए उत्साह दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सड़क सुरक्षा की नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। उन्होंने बताया कि यदि घायल व्यक्तियों को दुर्घटना होने पर समय से अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उनके जीवित बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि इस योजना के तहत अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25 हजार का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. ज्योति बिश्नोई, डॉ दिलीप कुमार वर्मा और डॉ. गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के साथ-साथ आमजन को समय पर सहायता के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. शहाबुद्दीन अली ने परिवहन विभाग द्वारा संचालित राहवीर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद





राजकीय महिला महाविद्यालय में भी हुआ कार्यक्रम

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में डॉ. अर्चना पांडे ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ रही मौतों पर चिंता व्यक्त की। रेंजर प्रभारी डॉ. सरिता गौतम ने छात्राओं से अपील की कि दुर्घटना की स्थिति में भयभीत हुए बिना घायलों की मदद करें। संवाद

बिल्सी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : गुनगुनी धूप में पार्क में मस्ती करते बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें