फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संस्कृत भाषाा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
मुख्य अति​थि को पौधे देते महाविद्यालय के ​शिक्षक। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। शहर में कोतवाली के पास में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में भाषा संवर्धन प्रकोष्ठ की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। प्राचार्या डॉ. वंदना ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में भाषाई चेतना का विकास करते हैं।
विज्ञापन

गोष्ठी के संयोजक डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने संस्कृत भाषा की सरलता पर प्रकाश डाला। कहा कि जनसामान्य को इसे अपनाना चाहिए। वेदामऊ संस्कृत महाविद्यालय से सेवा प्राप्त डॉ. राधेश्याम अवस्थी ने छात्राओं को भारतीय भाषाओं व संस्कृत के प्रति रुचि विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने संस्कृत के विभिन्न छंदों के उदाहरणों से छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार किया। विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती के प्रदीप दुबे ने भारत सरकार ओर से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को उसमें भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. भावना सिंह ने संस्कृत भाषा में किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, सरिता गौतम आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें