फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्यार्थियों को दी विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने की जानकारी

विज्ञापन
म्याऊं में दिल्ली से आई युवा वैज्ञानिकों की टीम के साथ विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान एकेडमी नई दिल्ली से आए वैज्ञानिकों ने कहा है कि विद्यार्थी जीवन के इसी पड़ाव से लक्ष्य निर्धारण की शुरुआत होती है। यदि इस समय उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो जाए तो भविष्य में सही दिशा चुनना आसान हो जाता है। दिल्ली से आए वैज्ञानिकों ने यहां सत्यदेव विद्यापीठ में विद्यार्थियों को एक संगोष्ठी में जागरूक किया।
विज्ञापन

शनिवार को जवाहर नगला स्थित एक कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में कक्षा 12 के विज्ञान एवं कृषि संकाय के विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व तथा उसके विविध क्षेत्रों की संभावनाओं से अवगत कराया गया। वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी कुमार तिवारी ने कहा कि ज्ञान और जागरूकता के अभाव में अक्सर विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाते। भारतीय राष्ट्रीय युवा विज्ञान एकेडमी का उद्देश्य ही यही है कि युवाओं को विज्ञान की ओर प्रेरित किया जाए तथा उनके जीवन-निर्माण में सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। बताया कि आज विज्ञान के हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी रुचि के अनुसार किसी विशेष क्षेत्र का चयन करें और उस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहें। वैज्ञानिक डॉ. सुभाष बाबू ने कहा कि विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सोच है। यदि विद्यार्थी विज्ञान के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं तो वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें