दूसरे दिन की स्काउट गाइड रैली में टेंट, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, गेट, टावर, कैंपफायर, कैंपिंग, भोजन बनाने की प्रतियोगिताएं हुई। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीआईओएस सुरेश चंद्र सक्सेना ने सभी टोलियों के बनाएं टेंट और दूसरे काम देख उन्हें शाबाशी दी। कहा कि प्रतिभाशाली युवा शक्तियों का श्रेष्ठ चिंतन और उत्तम चरित्र वंदनीय, अभिनंदनीय है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेश्वर सिंह, मीरा अग्रवाल, मधु शर्मा, रामलड़ैते शर्मा, आरडी शर्मा, स्काउट संस्था के जिला सचिव विनय शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
बदायूं। स्काउट वर्ग में नगर बेसिक में सय्यद मुनब्बर अली स्कूल प्रथम, ब्लाक बेसिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर प्रथम एवं नगर माध्यमिक जूनियर में श्री कृष्णा कालेज प्रथम, कुंवर रुकुम सिंह कालेज द्वितीय रहा। सीनियर में क्रिश्चियन स्कूल प्रथम, श्री कृष्णा कालेज द्वितीय रहा। तहसील में मुन्नालाल कालेज वजीरगंज प्रथम, प्रमोद कालेज सहसवान द्वितीय और एनए कालेज बिल्सी तृतीय रहा।
सीनियर में एनए कालेज बिल्सी प्रथम और राधेलाल कालेज द्वितीय रहा। जबकि गाइड वर्ग के नगर बेसिक में सय्यद मुनब्बर अली स्कूल प्रथम, ब्लाक बेसिक में श्री कल्याण सिंह आदर्श स्कूल कुर्वी छरछु प्रथम, नगर में विद्यावती कालेज प्रथम, सिंग्लर कालेज द्वितीय रहा। सीनियर में सिंग्लर कालेज प्रथम, केदारनाथ कालेज द्वितीय, राजकीय कन्या कालेज तृतीय रहा। तहसील में आर्य कन्या कालेज बिल्सी प्रथम और भूदेवी कालेज बिल्सी द्वितीय रहा। सीनियर में अशर्फी देवी कालेज उझानी प्रथम, श्री महेश कालेज बिल्सी द्वितीय और आर्य कन्या कालेज बिल्सी तृतीय स्थान पर रहा।