फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी हमले की निंदा, मासूमों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 17 Dec 2014 11:34 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशावर (पाकिस्तान) में आतंकवादियों द्वारा डेढ़ सौ से अधिक बच्चों को हत्या की पूरे जिले में निंदा की गई। स्कूल, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों ने शोक जताते हुए मासूमों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए कानून को और सख्त बनाने की मांग भी उठाई गई। सड़कों पर उतरकर इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। कहा, आतंकवाद के खिलाफ बने कानून को कड़ाई से लागू किया जाए।
विज्ञापन

ब्लूमिंगडेल स्कूल के बच्चों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पेशावर में आतंकवादियों द्वारा किया गया कृत्य मानवता और इंसानियत का सबसे घिनौना चेहरा है। वहीं मृतकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। यहां अनुपम प्रकाश, मैक्ससन लाल, सौरभ शर्मा, अंजला सोनी, लोकेश सैनी, मोहम्मद तारिक, विनीता अरोरा, विमला बवेजा, स्वीटी गुप्ता, सुप्रिया संगरी, श्रुति, शोभा शर्मा आदि मौजूद रहे।
मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों और स्टाफ ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, ओमप्रकाश वैश्य, राजकुमार सेंगर, अयोध्या प्रसाद गंगवार, दिनेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, मनोज शर्मा, रुपेंद्र सिंह, ध्रुव माहेश्वरी, भरत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राइमरी शिक्षक संघ की स्थानीय शाखा की बैठक में घटना की निंदा हुई। यहां धीरज शर्मा, नरेशपाल शर्मा, अनुज शर्मा, अरविंद दीक्षित, फरहत हुसैन, हरीनंदन सिंह, सुधा मिश्रा, अमिता सिंह, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में भी आतंकवादियों द्वारा किए गए कृत्य की निंदा की। डॉ. श्यामेश, मनजीत खन्ना आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आलोक पाठक के आवास पर हुई, यहां भी हमले की निंदा की गई। देशराज सिंह, महेश पांडेय, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, जयपाल सिंह, असलम आदि मौजूद रहे।
जूनियर स्कूल आरिफपुर में भी मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सतीश चंद्र मिश्रा, जीके उपाध्याय, सुनीता रानी, अंशू गुप्ता, शबनाज बेगम, हिरा, प्रतिभा, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
कृषि इंटर कॉलेज और द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों व शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। कृषि इंटर कॉलेज के सत्यपाल सिंह सोलंकी, ब्रजमोहन सिंह, अवधेश शर्मा, प्रीती, सोमानी, नीता गर्ग आदि मौजूद रहे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मौलाना यासीन अली उस्मानी ने कहा कि आर्मी स्कूल में हमला बर्बरतापूर्ण हैं, यह चरमसीमा है।
मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने भी पेशावर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। प्रोफेसर रियाजुउद्दीन सिद्दीकी ने इसे शर्मनाक बताया। इस मौके पर सुधीर सक्सेना, अकील अहमद आदि मौजूद रहे।
बिल्सी। पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल में मामूस बच्चों की नृशंस हत्या पर अगौल स्थित प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर गहरा दुख जताया। शिक्षक राजीव कुमार, शिक्षामित्र रेखा रानी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशिवाला, प्रेरक मीना रानी आदि मौजूद रहीं। नगर के शिशु शिक्षा सदन में भी शोकसभा कर घटना पर दुख जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें