बुटला दौलत में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर बच्चों ने दिखाया दमखम
उच्च प्राथमिक स्तर पर चार सौ मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में रूपचंद्र प्रथम, अमरजीत द्वितीय और रामू तृतीय, बालिका वर्ग में बौद्धवती प्रथम, सरिता द्वितीय और जमुना तृतीय रही। प्राथमिक बालक वर्ग की एक सौ मीटर की दौड़ में मनोज कुमार प्रथम, ललित कुमार द्वितीय और अजीत को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, मंजीता द्वितीय ओर साधना तृतीय रही। उच्च प्राथमिक स्तर की एक सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में प्रदीप कुमार प्रथम, अमरजीत द्वितीय ओर निजाकत को तृतीय, बालिका वर्ग में छाया प्रथम, एकता द्वितीय और जमुना तृतीय रही। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में ललित कुमार प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय, अजीत कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में गायत्री प्रथम, पूनम द्वितीय और सरस्वती तृतीय स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग में बुटला दौलत, बालिका में कुआडांडा स्कूल विजेता रहा। उच्च प्राथमिक स्तर पर बुटला दौलत विद्यालय विजेता रहा। खो-खो में फुलासी उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम और बुटला दौलत विद्यालय द्वितीय रहा। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की लंबीकूद में यशपाल और बालिकाओं में बौद्घवती अव्वल रही। प्राथमिक बालक वर्ग में मनोज कुमार प्रथम और रामप्रसाद द्वितीय आया। बालिकाओं में प्रियंका ने पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता का संचालन कमल यादव, पूजारानी, मुक्ता कोहली और अश्वनी शर्मा ने किया। प्रतियोगिता कराने में फरजाना खान, ललित कुमार, मुग्धा बंसल, दीप्ति भाटिया, राकेश, रामप्रकाश, वीरेंद्र पाल, राजरानी सक्सेना, राजपाल सिंह, अंकित जैन, रेनू शर्मा, सरनाम सिंह आदि शिक्षक और शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।