कैलाश टाकीज के पास दोनों तरफ आवागमन बाधित
ईओ बोले, जल्द करा दिया जाएगा निर्माण
कश्मीरी चौराहा से गद्दी चौक की ओर जाने वाली रोड पर स्थित कैलाश टाकीज के पास नाला सफाई के दौरान सड़क को बुधवार रात को खोद दिया गया। इससे आसपास नाले का पानी भरने से तो लोगों को निजात मिल गई, लेकिन नाले का पानी बहने और पुलिया का निर्माण न होने से लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे शहर के लोगों को घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे शहरियों को खासी परेशानी करना पड़ रहा है।
इस बारे में नगर पालिका परिषद के ईओ ललतेश सक्सेना का कहना है शहर में नाला सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी वजह से कुछ स्थानों पर सड़कों और दुकानों की पटियों आदि को तोडना पड़ रहा है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।