फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता के पथ पर हुई ‘रन फॉर यूनिटी’

Sat, 31 Oct 2015 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर स्कूलों में हुए आयोजन
विज्ञापन


इस दौड़ की शुरूआत देवनागरी कॉलेज से प्रभारी निरीक्षक देवराज राठी और प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर दोनों ने एक भारत का सपना सामूहिक भागीदारी और एकता से पूरे होने की बात कही। ये दौड़ बिल्सी रोड बाजार से होकर स्टेशन रोड और कछला रोड बाजार से होते हुए गुजरी। आयोजन में संजीव सक्सेना, संजीव कुमार शर्मा, प्रोमिला शर्मा, ईशा, नेहा गुप्ता, संकेत शर्मा और सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर में सरदार पटेल की जयंती पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों में कमलेश वार्ष्णेय, प्रवीण कुमार मित्तल, रामप्रवेश यादव, निखिल अग्रवाल और प्रधानाचार्य रामप्रसाद यादव ने बच्चों को सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया। बच्चों ने सरदार पटेल के विचारों से शैक्षिक माहौल की वकालत की। भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने भी उनकी जयंती मनाई। देश के प्रति उनके योगदान पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर राहुल शंखधार, बृजेंद्र वार्ष्णेय, विश्वनाथ माहौर, योगेश प्रताप सिंह और जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें