फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल-कालेजों में स्टूडेंट्स के बनेंगे आधार-कार्ड

Fri, 03 Jul 2015 08:36 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टूडेंट की सुविधा के लिए अब तहसील बदायूं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर माध्यमिक विद्यालय, डिग्री कालेज और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों में छह और सात जुलाई को आधार कार्ड बनवाने को नामांकन कैंप आयोजित किए जाएंगे। कहा गया है कि आधार कार्ड के नामांकन को किसी तरह का पैसा नहीं दिया जाए। निशुल्क ही नामांकन होंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि कोई भी स्टूडेंट आधार कार्ड के नामांकन से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

हर नागरिक का आधार कार्ड बनवाना जरूरी है। सो पिछले साल से जिले में जगह-जगह कैंप आयोजित कर नागरिकों के आधार कार्ड बनवाए गए। बावजूद इसके भारी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने से वंचित रह गए सभी लोग आसानी से आधार कार्ड बनवा लें इसके लिए तहसील स्तर पर समय-समय पर कैंप आयोजित किए जाते हैं। अब स्टूडेंट की सुविधा को जिला प्रशासन ने स्कूल-कालेजों में कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में डीआईओएस वीना यादव ने तहसील बदायूं क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्यों और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि छह और सात जुलाई को उनके यहां पर टीमों द्वारा आधार कार्ड नामांकन कैंप आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तौर पर होने वाले इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है। वह कैंपों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेेंगे। डीआईओएस ने कहा है कि कैंप में हर स्टूडेंट का आधार कार्ड नामांकन कराया जाएगा। कोई भी स्टूडेंट वंचित  न रहे।
विज्ञापन


पैसा मांगना है गैरकानूनी: एडीएम
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा नोडल अधिकारी आधार कार्ड आरपी यादव ने कहा है कि आधार कार्ड नामांकन प्रक्रिया पूर्णत: निशुल्क है। नामांकन के लिए पैसे की मांग करना गैर कानूनी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें