फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने भारत-कोरिया मित्रता पर रखे विचार

Wed, 06 Jan 2016 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल परिसर में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में डायरेक्टर अंबरीश अग्रवाल ने प्रतिभागी छात्राओं के हौसले की तारीफ की। कहा कि कक्षा नौ से इंटर के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर भारत-कोरिया मित्रता विषय पर अपने विचार रखे। अग्रवाल ने प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्रा सानिया माहेश्वरी को पुरस्कृत किया। उसे मेडल के साथ प्रमाण पत्र भी भेंट किया गया। प्रमाण पत्र विजेता अन्य प्रतिभागियों को भी बांटे गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सुशील कवि ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा गांधी राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने कराया था। चयनित विषय के जरिए प्रतिभागियों को कुटनीतिक विषयों का भी बोध हुआ है। बच्चों को ऐसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश ओर विदेश की गतिविधियों की जानकारी होनी चाहिए। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मोजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें