फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शैक्षिक भ्रमण पर बिसौली के विद्यार्थी टीएमयू पहुंचे

विज्ञापन
टीएमयू मुरादाबाद में बिसौली के विद्या​र्थी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बिसौली। नए आयामों को समझने और कॅरिअर बनाने के लिए पीएमश्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, नागपुर नूरपुर बिसौली के कक्षा नौ से 12 तक के 264 छात्र-छात्राओं ने तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद का शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम, अल्ट्राटेक सीमेंट मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल लेबोरेट्री, बीएससी, एमएससी और पीएचडी विभाग का दौरा किया। विशेषज्ञों ने विभिन्न कोर्सों, शोध कार्यों और आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ इस भ्रमण में साथ रहे और छात्रों को उच्च शिक्षा से अवगत कराया। भ्रमण से छात्रों में नई ऊर्जा और उच्च शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें