फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई तार्किक क्षमता

विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत जीलॉट प​ब्लिक स्कूल में परीक्षा देती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जीलॉट पब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत तार्किक क्षमता (रीजनिंग) की परीक्षा कराई गई। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक, बौद्धिक और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को परखना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

ओलंपियाड में कक्षा तीन से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं ने तार्किक सोच और विवेकशीलता से संबंधित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक हल किया। स्कूल प्रशासन ने परीक्षा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योति लता ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता को सुदृढ़ करती हैं। उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करती हैं। वहीं, रुद्राक्षि गुप्ता ने कहा कि इससे अपने आपको समझने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें