फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विभाजन की त्रासदी से रूबरू हुईं छात्राएं, दिखाई डॉक्यूमेंट्री

विज्ञापन
बिल्सी डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के स्टाफ और छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. संध्या सक्सेना ने छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान की प्रासंगिकता बताते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और अपनों को खोने वाले लोगों के संघर्ष एवं बलिदान को याद करने का अवसर है। संवाद


विभाजन की पीड़ा याद कर एकता और सद्भाव का लिया संकल्प
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम हुआ।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष, पीड़ा, त्याग और बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। विभाजन विभीषिका प्रतियोगिताओं में खुशी सोलंकी व पल्लवी संयुक्त रूप से प्रथम, रोशमीन व प्रिया दीक्षित संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं। तिरंगा प्रदर्शनी में अभय यादव, हरीश शाक्य व आशीष अम्बिका देवल प्रथम रहे। राष्ट्रीय ध्वज प्रतियोगिता में रीनू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रहीस अहमद, सुभाष बाबू, सूरज पाल, प्रदीप कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें