फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने क्रिसमस मनाकर कहा ‘मैरी क्रिसमस’

Sat, 19 Dec 2015 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरबी स्कूल में क्रिसमस ट्री बनाकर काटा केक
विज्ञापन


प्रबंधक एम राबर्ट ने मुख्य अतिथि चेयर पर्सन फात्मा रजा को सम्मानित किया। छात्रावास परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर रॉबिन सचिन राबिंसन ने प्रार्थना करके किया। इसके बाद छात्रावास की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने देशप्रेम, शिक्षाप्रद और क्रिसमस से संबंधित नाटक प्रस्तुत किए। चेयरपर्सन रजा ने छात्राओं की कव्वाली की तारीफ की। इस मौके पर वार्डन सारिका बेंशन, रंजना, मनोज, मसीह, एएस राबर्ट, धर्मेंद्रलाल, फ्रांसिस डेविड, मोहिनी बैलिंगटन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
क्रिसमस ट्री बनाकर काटा केक
बदायूं। बीआरबी मॉडल स्कूल के जूनियर वर्ग के बच्चों ने क्रिसमस डे मनाया, जिसमें बच्चों ने सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने क्रिसमस ट्री तैयार करके केक काटा और बच्चों ने टॉफी एवं उपहार साथियों को वितरित किए। कार्यक्रम में शालू, रजत, अनुभव, शिवांश, अर्जित, दृष्टि,  प्रियंका, मानवी, रचित, हर्षित, अनंत आदि बच्चों ने सांता क्लाज का भेष धरा। प्रधानाचार्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रिसमस डे का महत्व बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें