स्कूलों में रंगोली सजाई गई रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम शुरू होने पर नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। बच्चों ने इंटर हाउस स्तर पर रंगोली सजाई। रंगोली में गांधी हाउस के प्रतिभागियों का पहला स्थान रहा। बच्चों ने कैंडिल डेकोरेशन भी की। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल समेत प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। आरके पब्लिक स्कूल में दिवाली उत्सव के तहत बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर आशीष अग्रवाल ने बच्चों को त्योहार का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य सुशील कवि ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया।
किड्स प्लेनट प्ले स्कूल में बच्चों ने राम और सीता बनकर रामलीला का मंचन किया। संचालिका वंदना बब्बर ने उन्हें दिवाली मनाये जाने की परंपरा की जानकारी दी। वीपी सिंह स्मारक उमा विद्यालय में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में अनम गाजी ने प्रथम स्थान पाया। निदेशक शैलेंद सिंह ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। पंडित वंशीधर मेमोरियल अकादमी में दीप सजाओ प्रतियोगिता में करीना प्रथम, रेनू द्वितीय, करणा और नंदनी को तृतीय स्थान मिला। प्रबंधक अवनीश शर्मा और प्रधानाचार्या रूपा रानी के साथ बच्चों ने आतिशबाजी दाग कर त्योहार मनाया। अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर उमा विद्यालय में भी कई कार्यक्रम हुए। प्रबंधक रतन जिंदल और आलोक कुमार गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए। गुलजारी लाल चंपालाल सरस्वती विद्या मंदिर में व्यवस्थापक प्रवीण कुमार मित्तल, अध्यक्ष कमलेश वार्ष्णेय और पालिका सदस्य रामप्रवेश यादव ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।