फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: व्याकरण को समझकर हिन्दी में अच्छे अंक पा सकते हैं छात्र

विज्ञापन
​शिक्षक कुलदीप शर्मा।
विज्ञापन
बदायूं। बोर्ड परीक्षा चाहे हाईस्कूल की हो या फिर इंटरमीडिएट की, विद्यार्थी हिंदी विषय को गंभीरता से नहीं लेते। यही कारण है कि हिंदी विषय में कम नंबर आने के कारण मेरिट प्रभावित होती है। जिले के शिक्षकों का मानना है कि शुद्ध व्याकरण और सुंदर लेखन से हिंदी में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षकों के टिप्स छात्रों को अच्छे अंक दिलाने में सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन


आरबी इंटर कॉलेज वजीरगंज के शिक्षक कुलदीप शर्मा बताते हैं कि यदि व्याकरण की अच्छे से तैयारी की जाए तो परीक्षा में बेहतर अंक हासिल किए जा सकते हैं। साथ ही परीक्षा में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इनके उत्तर परीक्षार्थी को लिखने होते हैं, जो हिंदी व्याकरण के अध्याय से आते हैं।
रस, अलंकार व छंद भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। परीक्षा के दौरान समय का प्रबंधन भी बहुत मायने रखता है। परीक्षा से पूर्व पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाएं और सभी विषयों को उचित समय दें। कठिन विषयों पर अधिक ध्यान दें, लेकिन आसान विषय की भी नियमित पुनरावृति करें।
विज्ञापन

निबंध, पत्र लेखन, अनुच्छेद और संवाद लेखन का भी अभ्यास करें। उत्तर लिखकर अभ्यास करें, सिर्फ पढ़ने से याददाश्त मजबूत नहीं होती, इसलिए उत्तर लिखकर अभ्यास करें। इससे लेखन गति तेज होगी और उत्तर सही ढंग से लिखने की आदत बनेगी। तनावमुक्त रहें और आत्मविश्वास बनाए रखें।

हिन्दी विषय की शिक्षिका चंचल सिंह बताती हैं कि परीक्षा देने से पहले विद्यार्थी हिंदी विषय के पाठ्यक्रम और पेपर पैटर्न को अच्छी तरह से समझ लें। इसके बाद यह देख लें कि वह किस प्रश्न को जल्दी हल कर सकते हैं। पहले उसे ही हल करें। इस प्रकार प्रश्न हल करने की वरीयता तय करें। सभी प्रश्नों को पढ़ने के बाद ही उत्तर लिखना शुरू करें। शुद्ध और सुंदर लेखन का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें