रेप पीड़ित किशोरी की मां ने बेटी के साथ हुए दुराचार की भयावह सच्चाई से कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया। साथ ही एक आरोपी पर किसी प्रकार की कार्रवाई न किए जाने की बात कही। इस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि एसएसपी से मुलाकात करके दबंग अपराधी को गिरफ्तार कराने की मांग की जाएगी। इस मौके पर एससी एसटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गौतम, बरेली के जिलाध्यक्ष मंगलबाबू, शहर अध्यक्ष नरेश बाबू गुप्ता, दीपक वाल्मीकि, संजीव गुप्ता, शेर सिंह यादव, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेखर साहू समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।