फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्यार्थियों ने सर्वे कर परखी आयुष्मान भारत की हकीकत

विज्ञापन
दारानगर गांव में सर्वे का काम करती राजकीय डिग्री कॉलेज की छात्रा।स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) धरातल पर कितनी कारगर है, इसकी हकीकत जानने के लिए राजकीय महाविद्यालय के एमए द्वितीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग गांवों में जाकर लाभार्थियों का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में चल रहे इस फील्ड वर्क प्रोजेक्ट का उद्देश्य योजना की पहुंच, कार्ड निर्माण की स्थिति और इलाज में आने वाली दिक्कतों का वास्तविक आकलन करना है। छात्र-छात्राओं की टीम जगत, म्याऊं, कादरचौक, उसैहत, उझानी, दातागंज क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है।
टीम के सदस्यों के मुताबिक, प्रत्येक लाभार्थी परिवार से मुखिया का नाम, जाति, कार्ड की स्थिति, इलाज का अनुभव और अस्पताल में पैसे मांगने जैसी शिकायतों पर डेटा एकत्र किया जा रहा है। एमए द्वितीय सेमेस्टर की नंदिनी शंखधार ने बताया कि हमने गांव दारानगर में 40 परिवारों का सर्वे किया। 70 प्रतिशत लोगों के कार्ड बने हैं, पर सिर्फ 25 प्रतिशत ने ही अस्पताल में कार्ड इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

कई लोग अब भी समझते हैं कि इलाज मुफ्त नहीं है। छात्र अंकित बाबू ने कहा कि फील्ड में पता चला है कि सीएससी और आशा की भूमिका सबसे अहम है। पूरे सर्वे को पेपरलेस बनाने के लिए छात्रों ने गूगल फॉर्म तैयार किया है। महाविद्यालय प्रशासन इस रिपोर्ट को जिला प्रशासन को सौंपेगा।
प्रभारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि ये सिर्फ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत निर्धारित पाठ्यक्रम व परीक्षा प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि इस फील्ड वर्क के द्वारा विद्यार्थी लोकतंत्र और शासन की जन नीतियों का जमीनी समझ विकसित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें