विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे और देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करेंगे। इस दौरान सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों पर प्रकाश डाला गया। स्कूल की निर्देशिका चयनिका ने कहा कि सरदार पटेल ने संपूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य किया। धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा आदि की संकुचित सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता को अक्षुण रखें। प्रधानाचार्य शीबा खान ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताया।