फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेहूं साफ करते समय जहरीली धूल से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। सल्फास मिले गेहूं साफ करते समय उससे निकली धूल कक्षा पांच की छात्रा के पेट में चली गई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। शनिवार रात उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव भवानीपुर खल्ली निवासी मुशाहिद की पांच साल की बेटी नूर अफसा (13) कक्षा पांच में पढ़ती थी। शनिवार शाम बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। तभी घर की एक महिला मकान के अनाज भंडार से गेहूं निकालकर सफाई करने लगी। इसी बीच बच्ची भी वहां पहुंच गई। बताते हैं कि गेहूं फटकने पर उड़ी धूल बच्ची के लिए जानलेवा बन गई।
पिता ने बताया कि गेहूं को घुन से बचाने के लिए उन्होंने अनाज में सल्फास की गोलियां मिला दी थीं, जिस वजह से गेहूं और उसकी धूल जहरीली हो गई थी, जो बच्ची के मुंह में चली गई। इससे बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगी।
विज्ञापन


बच्ची को तड़पता देख वह उसे नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार दोपहर इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को जिला मुख्यालय भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




खेती करते हैं पिता

परिजनों ने बताया कि मुशाहिद अली खेती-बाड़ी करते हैं। वह पत्नी नजराना और पांच बच्चों के संग रहते हैं। बताया कि उनके तीसरे नंबर की बेटी नूर अफसा प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांचवीं की कक्षा थी। उसकी मौत से परिवार गमजदा है।


प्रथम दृष्टया जहरीली धूल के कारण बच्ची की मौत हुई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। - अशोक कुमार, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें