फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार्जर लगाते ही करंट लगने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। क्षेत्र के गांव जखेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। चौदह वर्षीय छात्र की बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जखेली निवासी यादराम के छह बच्चे हैं। उसके दो लड़की और चार लड़के हैं। राजकपूर (14) सबसे छोटा बेटा था। वह कक्षा नौ का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह राजकपूर करीब नौ बजे अपने घर में लगे बिजली के बोर्ड में मोबाइल फोन का चार्जर लगा रहा था। इसी बोर्ड में पंखे के तार लगे हुए थे। जैसे ही चार्जर लगाया तो पंखे का एक तार बोर्ड से निकलकर छात्र के हाथ में छू गया। उसका करंट लगने से छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। काफी प्रयास के बाद तार को हाथ से अलग किया। उसके बाद आनन-फानन में परिजन छात्र को जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पीएम कराए शव को घर ले आए। जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुखद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें