फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंत में इंफेक्शन के बाद छात्रा की मौत

विज्ञापन
छात्रा हूमेरा का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ निवासी छात्रा की बड़ी आंत में इंफेक्शन होने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

पूर्व सभासद तय्यूब हुसैन सिद्दीकी की 16 वर्षीय पुत्री हुमैरा बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। आठ दिन पहले अचानक से बुखार आने के बाद उसके पेट में दर्द उठा। परिवार के लोगों ने उसका पहले नगर के निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया। हालत में कोई सुधार न होने पर मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि उसकी आंत में इंफेक्शन है।
विज्ञापन

इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो भाइयों की अकेली बहन थी। उसके निधन पर स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, चेयरमैन के पति ओमप्रकाश सागर, वार्ड सभासद शाहनवाज़ अल्वी, रईस अहमद, सपा नेता कवींद्र सक्सेना, फैजान राइन, इकरार अहमद, रिजवान मलिक, सईद सिद्दीकी आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें