बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र एक गांव में रहने वाली छात्रा घर में रखे 25 लाख रुपये की कीमत के सोने चांदी के जेवर और 2.74 लाख की नकदी लेकर प्रेमी संग चली गई। छात्रा की मां ने संग पढ़ने वाले दो युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया है कि बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसके साथ समीर और नारायण पढ़ते हैं। दोनों बेटी से फोन पर बात करते आ रहे थे। विरोध करने पर भी दोनों नहीं मानें। बात करने से मना करने पर बेटी को धमकी देते थे कि अगर बात नहीं करेगी तो तेरे पिता और भाई को जान से मार देंगे। 24 मई की रात को दोनों युवक बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने समीर और नारायण के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है। संवाद