फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संगियों से भरा वाहन पलटा, 25 लोग घायल

Sun, 19 Jun 2016 10:47 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव बुटला-छतुइया के बीच सत्संगियों से भरा मैजिक वाहन पलट गया। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव रिसौली में रविवार रात सत्संग में शामिल होने के लिए कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के श्रद्घालु लोड बॉडी मैजिक वाहन से आ रहे थे। रास्ते में बुटला और छतुइया गांव के बीच वाहन पलट गया। हादसे में लक्ष्मण सिंह (20) निवासी महाराजपुर, नरेश (50), नेम सिंह (25), छत्रपाल (20), हरीराम (35) निवासी सतलाना, कर्रू (30) निवासी सिरोली, रामा देवी (32) पत्नी भगवंत निवासी मोजमपुर, सावित्री (35) पत्नी नारायण सिंह निवासी सिरावली, राजवती (36) पत्नी श्यामपाल निवासी लहरा घाट, फुलवारी (50), बांके लाल (22) निवासी सिरावली समेत 25 लोग घायल हो गए। 12 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें