फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सशक्त नारियों को किया सम्मानित

Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिसाएं। स्रोत- संगठन - फोटो : reasi news
विज्ञापन
बदायूं। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में ममता सेवी संस्था व संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सशक्त नारियों को स्नेहिल सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तरा सिंह ने फीता काटकर किया। अध्यक्षता डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने की।
विज्ञापन

संस्था की सचिव डॉ. ममता नौगरैया ने बताया कि संस्था सरकार की विभिन्न योजनाओं पर सतत कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं को समर्पित है जो अपने बलबूते समाज में मिसाल कायम कर रही हैं।
डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि नारी सदा से सशक्त रही है और यह समारोह नारी को नारी से परिचय कराने की पहल है। सम्मानित महिलाओं में अनुपमा राठौर, पुष्पा टंडन, महिषा सिंह, डॉ. कमला माहेश्वरी, रूबी देवी, मिथिलेश कुमारी, पूनम रस्तोगी, गीतांजलि, दीपिका शर्मा, सविता गुप्ता, दीप्ति गु्प्ता, सरला चक्रवर्ती, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, सीमा आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आकर्षक रंगोली बनाने वाली छात्राओं व कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी संस्था की ओर से सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें