फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुतला फूंककर बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Sun, 28 Dec 2025 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
म्याऊं में प्रदर्शन के दौरान हिंदूवादी संगठन थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। तिरंगा तिराहे पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर उपाध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व व जिला अध्यक्ष करण दक्ष की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला फूंका। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हमले और हत्याओं के विरोध में थानाध्यक्ष को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कट्टरपंथी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को सुनियोजित रूप से निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद सीनियर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए भारत सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी कदम उठाएं। विरोध प्रदर्शन में निखिल, शिवम, अरविंद, अनमोल, रजत, अर्जुन, सोहित, दीपु, सनी, आशीष, सीटू, रोहित गंगवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें