फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विद्युत कर्मचारी संयुुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कहा, अगर विद्युत संशोधन बिल-2020 वापस नहीं हुआ तो कर्मचारी व्यापक धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

समिति के संयोजक मयंक मौर्य ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के हितों का ध्यान देना चाहिए। उसे सहूलियत देनी चाहिए ताकि वह मन लगाकर काम करें। लेकिन सरकार कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की जगह हतोत्साहित करने में लगी है। यह गलत है। सरकार को चाहिए कि वह विद्युत संशोधन बिल-2020 को तुरंत वापस लें अन्यथा कर्मचारियों बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
सहसंयोजक सतेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों, अधिकारियों, किसानों, मजदूरों और उपभोक्ताओं के साथ विश्वासघात कर रही है। सरकार को ऊर्जा सेक्टर का निजीकरण बंद करना चाहिए। इसे लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा। प्रवीन कन्नौजिया, सुनील कुमार, शैलेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, दिलिप कुमार अग्रवाल, नीरजा सक्सेना, समरजीत राठौर, दिनेश कुमार कन्नौजिया, रवि, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें