फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं दूर न होने पर संविदा कर्मियों ने दी आंदोलन की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता को 15 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए ज्ञापन दिया, साथ ही चेताया कि यदि 10 अगस्त तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। आंदोलन के तकत 12 अगस्त को एसई के दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 13 अगस्त को सभी संविदा कर्मचारी बेमियादी कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि सभी प्रकार के आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के हिसाब से उनके वेतन का भुगतान रक्षाबंधन से पूर्व किया जाए। कुशल श्रमिकों का भुगतान संबंधित कंपनी द्वारा अकुशल श्रमिक के रूप में किया गया है, उनका वेतन भुगतान मय एरियर के कुशल श्रमिक के तहत किया जाए। कर्मचारियों को उनके ईपीएफ के मद में कटौती की गई धनराशि की जानकारी संबंधित कंपनी द्वारा उपलब्ध कराकर कर्मचारियों को दी जाए। श्रमिक की मृत्यु उपरांत श्रम विभाग द्वारा मिलने वाली सहायतार्थ राशि नहीं मिल पाती है, उसे तत्काल श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है यदि उनकी मांगों को निर्धारित समय में पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र पाल, सत्यपाल, हरियेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें