फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवतियों को ब्लैकमेल करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

सार

विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में यह भी कह गया है कि शहर में कई और होटल, रेस्टोरेंट, पार्लर, ढाबों पर भी इस तरह के कृत्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी को ज्ञापन देता विहिप प्रतिनिधि मंडल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी के नेतृत्व में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें हिंदू युवतियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें फंसाकर शोषण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नई सराय कच्ची लीक में हाल ही में हुक्का बार पकड़ा गया है। इसकी कई वीडियो भी वायरल हो रही हैं। हुक्का बार रेस्टोरेंट के नाम पर चल रहा था। यहां आने वाली हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल किया जा रहा था। ब्लैकमेलिंग और शोषण का शिकार हुईं लड़कियों की ओर से जो खुलासे किए हैं, उनसे साफ है कि दूसरे समुदाय के युवक ब्लैकमेलिंग मुहिम चला रहे हैं।
ज्ञापन में यह भी कह गया है कि शहर में कई और होटल, रेस्टोरेंट, पार्लर, ढाबों पर भी इस तरह के कृत्य हो रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। हुक्का बार संचालक अरबाज और फैजान के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी विहिप ने की है। इस दौरान सरदार महेंद्र पाल सिंह, अरविंद शर्मा, मयूर, विनय प्रताप सिंह, देवकीनंदन शर्मा, उज्जवल गुप्ता, अमित अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें