फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्ट्रीट लाइट जल नहीं रहीं, गड्ढों भरी सड़क पर संभलकर चलें

विज्ञापन
ओवर ब्रिज पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के प्रमुख मार्गों की सड़कों पर गड्ढे हैं। कई स्थानों की स्ट्रीट लाइट खराब हैं। इस कारण रात में हादसे का खतरा रहता है। जब तक चुनाव है तब तक अफसर तो कुछ करेंगे नहीं, इसलिए आप ही संभलकर चलें। जरा सी चूक से अंधेरे में चोट लग सकती है। शुक्रवार रात की गई पड़ताल में अधिकांश प्रमुख सड़कों की यही हकीकत सामने आई।
विज्ञापन


हलवाई चौक से पुरानी चुंगी तक गायब हैं 11 खंभों से बल्ब
शहर में हलवाई चौक से लेकर पुरानी चुंगी तक न केवल सड़क खस्ता हाल है, बल्कि प्रकाश व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त है। हलवाई चौक से लेकर पुरानी चुंगी तक 11 खंभों पर बल्ब ही नहीं हैं। जहां-तहां खंभों पर बल्ब लगे भी हैं तो उनकी रोशनी बेहद कम है। स्ट्रीट लाइट के बल्ब और सीएफएल से ज्यादा रोशनी तो लोगों के घरों के बाहर लगी सीएफएल से हो रही थी।

पुरानी चुंगी से लेकर खेड़ा नवादा तक नहीं है स्ट्रीट लाइट, दुकानों की सीएफएल का सहारा
शहर में घुसने के दौरान खेड़ा नवादा से लेकर पुरानी चुंगी तक कोई प्रकाश व्यवस्था नहीं है। इस मार्ग पर निजी प्रतिष्ठान, मकान या दुकान के बाहर लगे बल्बों और सीएफएल का लोगों को सहारा है। पुरानी चुंगी से चलें तो सबसे पहले धर्मकांटा और निजी लॉन के बाहर लगे बल्बों से रोशनी होती मिली। उससे आगे हरप्रसाद मंदिर, सांसद आवास, उससे आगे निजी दुकानों, कोल्ड स्टोर और बैल्गा फैक्टरी में लगी स्ट्रीट लाइट से राहगीरों को प्रकाश मिलता है, लेकिन पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। मार्ग का कुछ हिस्सा नगर पालिका क्षेत्र में तो कुछ ग्राम पंचायत क्षेत्र में आता है, पर किसी ने उजाला करने करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
विज्ञापन


सड़कों के गड्ढे खोल रहे गड्ढा मुक्त अभियान की पोल
जब स्ट्रीट लाइट देखने के लिए रात में मार्ग का भ्रमण किया तो नगर पालिका की सड़कों के गड्ढा मुक्त अभियान की पोल खुली। परशुराम चौक से भामाशाह चौक तक बड़ी संख्या में गहरे गड्ढे हैं। हलवाई चौक से पुरानी चुंगी तक सड़क टूटी पड़ी है। अंधेरा होने पर कहां पर गड्ढे में पैर चला जाए, पता ही नहीं चलेगा।

वन विभाग कार्यालय मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे
डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास से राजकीय इंटर कॉलेज, वन विभाग कार्यालय होते हुए पुलिस लाइन को जाने वाला करीब 700 मीटर का रोड है। जो जगह-जगह से टूटा हुआ है। इस रोड पर नौ लाइट लगी हैं। इनमें एक बंद थी। ऐसे में गड्ढे वाली रोड पर अंधेरा होने पर काफी परेशानी होती है।

तीन दिन बाद चुनाव है। सभी जिम्मेदार अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं। फिर भी जहां पर लाइट नहीं जल रही है उसको दिखवा लिया जाएगा, लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - अरुण कुमार, ईओ, सिटी मजिस्ट्रेट

ओवर ब्रिज पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद

ओवर ब्रिज पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद

ओवर ब्रिज पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें