फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : 93 लाख की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट चार माह से ठप

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना काल में शासन ने जिला अस्पताल में 93 लाख रुपये से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी थी। यही प्लांट अब चार महीने से बंद पड़ा है। सिलिंडर लगाकर काम चलाया जा रहा है। डेंगू और मलेरिया का संक्रमण शुरू होने के बावजूद प्लांट ठीक न कराए जाने से अचानक मरीजों को दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीज आते हैं। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड, बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और सामान्य मरीजों के लिए वार्ड हैं। अस्पताल में कम से कम 8 से 10 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत रहती है। यहां पिछले चार महीने से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर सिलिंडर और कंसंट्रेटर से आपूर्ति की जा रही है। यह ऑक्सीजन प्लांट कोरोना की दूसरी लहर में 1000 लीटर प्रति मिनट एलपीएम क्षमता का लगवाया गया था।


प्लांट लगाए पर नहीं मिले ऑपरेटर
तीन साल पहले जिला अस्पताल समेत जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। इन प्लांटों को चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं मिल सके। यही कारण है कि जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट अक्सर खराब ही रहते हैं।
विज्ञापन



ऑक्सीजन प्लांट खराब है। प्लांट सही कराने के लिए शासन को कई बार लिखा जा चुका है। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर की कमी नहीं है। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें