फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैस के संकट से महंगा हुआ स्ट्रीट फूड

विज्ञापन
हेडिल रोड पर वे​​डिंंग जोन में लगे स्ट्रीट फूड के स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। अमेरिका- इस्राइल- ईरान के बीच युद्ध के चलते पैदा हुए गैस के संकट से स्ट्रीट फूड के काउंटर लगाने वाले बहुत प्रभावित हुए हैं। गैस की किल्लत के बीच स्ट्रीट फूड संचालकों ने खाने के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अधिकतर ठेलों पर खाना और चाट करीब पांच रुपये तक महंगी हुई है। वहीं 15 अप्रैल से शुरू हो रहीं शादियों में इस बार बरातियों को भी मेन्यू में कम ही आइटम मिलेंगे।
विज्ञापन

शहर में इद्राचौक और डीएम रोड पर स्ट्रीट फूड के काउंटर लगते हैं। गैस की किल्लत के बीच कुछ दुकानदारों ने अपना काम बंद कर दिया है। कुछ दुकानदार अपनी आजीविका चलाने के लिए जुगाड़ से सिलिंडर खरीद रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 2000 से 2500 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं।
सिलिंडर के दाम की भरपाई के लिए कुछ स्ट्रीट फूड संचालकों ने खाने के दाम बढ़ा दिए हैं। स्ट्रीट फूड संचालकों ने बताया कि वह ज्यादातर माल अपने घर पर भट्टी से तैयार करके लाते हैं, ताकि उनका सिलिंडर ज्यादा दिन तक चलता रहे। छोले भटूरे बेचने वाले श्याम सुंदर ने बताया कि गैस की कमी की वजह से सिलिंडर महंगा मिलने से 25 रुपये वाली प्लेट अब 30 रुपये कर दी है।
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि वह 160 रुपये किलो में गैस डलवा रहे हैं, जिसके कारण 20 वाली टिक्की 25 रुपये में करनी पड़ गई है। मदन कश्यप ने बताया कि वह फास्ट फूड का स्टॉल लगाते हैं। गैस महंगी हो गई है, लेकिन अभी चीजों के दाम नहीं बढ़ाए हैं, रुपये बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं।

शादियों में होगी नाश्ते में कटौती
15 अप्रैल से शादियां शुरू हो जाएंगी। इस बार बरातियों को नाश्ते में कम आइटम ही खाने को मिलेंगे। इसको लेकर शादी वाले परिवारों ने तैयारी शुरू कर दी है। सिलिंडर न मिलने के कारण लोगों को कैटरिंग अनुसार ही मेन्यू में बदलाव करना पड़ रहा है, जिसका असर सबसे ज्यादा नाश्ते वाले काउंटरों पर पड़ेगा।
कैटर विक्की उपाध्याय ने बताया की शादी की बुकिंग शुरू कर दी है। सिलिंडर न मिलने के कारण ग्राहकों को उनका तैयार किया हुआ मेन्यू नहीं मिल पा रहा है। डोसा, पाव भाजी, चाट, चाइनीज आइटम आदि के काउंटर गैस की कमी के कारण अभी नहीं लग पाएंगे। खाने के सारे आइटम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

होटल-ढाबों पर भी बढ़े दाम
गैस की कमी के कारण रेस्टोरेंट और ढाबों पर तबा रोटी कम मिल रही है। ज्यादातर संचालक भट्टी पर सब्जी तैयार कर रहे हैं। खाने में लोगों को तंदूरी रोटी दी जा रही है। रेस्टोरेंट संचालक मनोज गुप्ता ने बताया कि छह रुपये वाली रोटी सात रुपये कर दी गई है। इसके अलावा हॉफ प्लेट सब्जी पर पांच रुपये भी बढ़ा दिए गए हैं। शहर के अन्य रेस्टोरेंट पर भी खाने के दाम बढ़ाए गए हैं।

हेडिल रोड पर वेडिंंग जोन में लगे स्ट्रीट फूड के स्टॉल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें