फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आवारा कुत्ते बनेंगे पालिका के लिए चुनौती, डॉक्टर की हो रही तलाश

विज्ञापन
शहर की सड़कों पर घूमते आवारा कुत्ते। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों को पालिका वैक्सीन लगाएंगी। हालांकि यह पालिका के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में वैक्सीनेशन के लिए डॉक्टर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों और गलियों में घूम रहे आवारा कुत्ते अब नगर पालिका के लिए सिरदर्द बन गए हैं। दिन पर दिन बढ़ती इनकी संख्या से लोगों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर सुबह-शाम टहलने वालों और स्कूल जाने वाले बच्चों को इनसे सबसे ज्यादा खतरा रहता है। कई बार झुंड में घूमने वाले कुत्ते राहगीरों पर झपट भी पड़ते हैं।
इसी समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत कुत्तों को पकड़कर उन्हें टीका लगाया जाएगा, ताकि बीमारियों के खतरे को रोका जा सके। इसको लेकर पालिका की ओर से डॉक्टरों की तलाश की जा रही है, ताकि वह इनको पकड़कर वैक्सीनेशन कर सके। वहीं आवारा कुत्तों के लिए एक शेल्टर होम भी बनाया गया है। वहां पर इनको वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन


रैबीज जैसी बीमारी फैलने से रोकना बेहद जरूरी है। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा। जो मोहल्लों में जाकर कुत्तों का टीकाकरण करेंगी। इसलिए आम जनता से भी सहयोग लिया जाएगा। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें