फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत लेकर आई आंधी  कई इलाकों में बिजली ठप

Fri, 19 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
विज्ञापन
आंधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेड़ गिरने से कई स्थानों पर हाईवे भी जाम हुआ      
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हल्की से तापमान में गिरावट      
आंधी की वजह से जगह-जगह पेड़ और विद्युत पोल गिरने से जिले में कई इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। गनीमत रही कि आंधी की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदा-बांदी भी हुई। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। आंधी के वजह से बिजली विभाग को सबसे जयादा नुकसान हुआ है।   गुरुवार की रात एक बार फिर से मौसम ने अचानक करवट बदली। पहले तो तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई। इसके बाद रात में आंधी चालू हो गई। उसावां में हाईवे पर पेड़ गिरने से जाम लग गया। गई गांवों में यहां विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी आंधी में उड़ गए। इससे जिले में कई इलाकों की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। कई इलाकों में आंधी की वजह से ठप हुई बिजली सप्लाई शुक्रवार शाम तक चालू नहीं किया जा सका था। बारिश की वजह से तापमान में कमी से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन बिजली कटौती ने काफी परेशान किया।       
विज्ञापन

 
आंधी में गिरी दीवार, कोई जनहानि नहीं      
ककराला। कस्बे में शुक्रवार सुबह तेज आंधी की वजह से एक चाहरदीवारी गिर गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। इलाके में कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे। इससे बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ गिरने से इलाके में कई स्थानों पर जाम भी लगे। बाद में किसी तरह से यातायात सामान्य कराया जा सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें