फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोर में भरी ड्रेस, बच्चों को नहीं मिली

Sun, 22 May 2016 12:31 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम के दौरे से पहले रास्ते के गांव रैपुरा में डीडी पंचायत का निरीक्षण 
 डीडी पंचायत अभय कुमार शाही ने बरेली रोड जहां से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुजरना है। रोड किनारे के गांव रैपुरा का निरीक्षण किया तो मालूम हुआ कि स्कूल के सभी बच्चों को स्कूल की ड्रेस नहीं बांटी गई है। कक्षा छह के एक बच्चे से जब ड्रेस के बारे में पूछा गया तो पता लगा कि उसे ड्रेस मिली ही नहीं है। बाद में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने स्कूल के स्टोर से निकालकर उसे ड्रेस दी। 
विज्ञापन

डीडी पंचायत शाही ने सालारपुर ब्लाक के इस गांव में 11 कुपोषित बच्चों की सूची को गंभीरता से लिया। आंगनबाड़ी को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन उनकी स्थिति पर नजर रखे। पोषाहार की मात्रा भी बढ़ाएं। जल्द से जल्द इन बच्चों को लाल श्रेणी से निकाल पीली श्रेणी में लेकर आएं। यहां 98 शौचालयों में से 12 शौचालयों का प्रयोग ग्रामीण नहीं कर रहे थे। इन शौचालयों का प्रयोग करने को कहा गया। उन्होंने गांव में घूमकर साफ-सफाई और बीमारियों के बारे में भी पूछताछ की। ग्राम पंचायत अधिकारी से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। ग्राम प्रधान से भी बात की। उनको शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रमों को लागू रखने को कहा। बाद में डीडी पंचायत मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर भी गए और अन्य अधिकारियों के साथ बात की और यहां बनाए जा रहे 50 शौचालयों के निर्माण कार्य को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें