फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दबतोरी रेलवे स्टेशन पर उतरेगा गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पत्थर

Sun, 18 Jun 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दबतोरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पत्थर की ढुलाई का काम उत्तर रेलवे को मिला है। मालगाड़ियों से पत्थर चंदौसी और दबतोरी रेलवे स्टेशन पर उतरा जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक ने शनिवार को दबतोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल प्रबंधक अजय नंदन शनिवार को दबतोरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार सिंह के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन के आसपास का इलाका देखा। यहां मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मालगाड़ियों से पत्थर उतरेगा। दबतोरी और चंदौसी गंगा एक्सप्रेस-वे के नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं।
- गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए पत्थर ढुलाई का काम उत्तर रेलवे को मिला है। इसी के तहत दबतोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। सुरक्षा से संबंधित पहलुओं को परखा गया है। - अजय नंदन, डीआरएम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें