अलापुर /जगत। थाना क्षेत्र के ग्राम अठर्रा कुनिया में शुक्रवार शाम मामूली विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है।
गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च को शाम करीब 8:30 बजे उनका बेटा विनय गांव में सतीश के घर के सामने खड़ा था। गांव के शिवराज पुत्र माखन ने विनय को गाली देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर शिवराज अपने साथियों ऋषिकेश, मंतोष और विमल के साथ लाठी-डंडों लेकर आ गया और विनय पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे कुंवरपाल, राजीव और कुलदीप को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। इनके चोटें आईं हैं। इंस्पेक्टर माधौ सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद