फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करौतिया के दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
कुंवरगांव थानाक्षेत्र के करौतिया गांव मे मारपीट के बाद घटनास्थल पर पड़ा खून। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव (बदायूं)। करौतिया गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इससे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया। उसमें से नौ लोगों को का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

करौतिया गांव के मुख्तार पुत्र मैंद अली व असगर अली पुत्र बसीरुद्दीन के बीच कई दिन से तनातनी थी। वह एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायतें कर चुके थे। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब आधा घंटा तक मारपीट होती रही। इससे एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने भत्तू पुत्र ग्यासुद्दीन, विकार पुत्र इसरार, सलमान पुत्र बच्चन, असगर अली पुत्र वसीरुद्दीन, मईनुद्दीन पुत्र अंसाररुद्दीन, इन्कार पुत्र मक्खन, दानिश पुत्र जाने आलम, शोएल पुत्र शहंशाह, मुनीर पुत्र मुख्तयार समेत दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि एक अन्य मामले में आरोपित यशपाल सिंह पुत्र इंद्रभान सिंह निवासी ग्राम हरनाथपुर का भी शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें