फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सरगर्मियां शुरू, प्रभारी  एवं सहायक अधिकारी नामित

Thu, 11 Aug 2016 11:50 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अफसरों को जिम्मेदारियां सौंपी
 जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की विभिन्न व्यवस्थाओं, कार्यों को संपादित करने के लिए 29 प्रभारी तथा 54 सहायक प्रभारी अधिकारियों को नामित कर दिया है। उन्होंने ये हिदायत दी है कि चुनाव कार्यों में एक-दूसरे से सामंजस्य बनाए रखें और निष्पक्षता व समय का ख्याल रखें।  
डीईओ ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य महत्वपूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील होते हैं। इसलिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी होते ही सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दें। चुनाव कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्रिपाठी ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण के लिए सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया  को प्रभारी तथा बीएसए प्रेमचंद्र, डीडीओ संतोष कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव को सह प्रभारी अधिकारी नामित किया। इसी प्रकार स्वीप प्लान सेल के लिए जिला राजस्व अधिकारी, शिकायत एवं हेल्प लाइन के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक, कॉल सेंटर एवं कंट्रोल रूम के लिए उपायुक्त मनरेगा, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था, परिवहन सेल एवं यातायात तथा निर्वाचन व्यय लेखा को अपर जिलाधिकारी प्रशासन और वरिष्ठ कोषाधिकारी, राजनीतिक दलों से सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला रोजगार सहायता अधिकारी, ईवीएम एवं मतपत्रों की व्यवस्थाओं के लिए उप संचालक चकबंदी, प्रेक्षक सेल के लिए सहायक महानिरीक्षक निबंधन, कंप्यूटराइज सेल के लिए राजेश शर्मा को प्रभारी बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ईपिक सेल जिला राजस्व अधिकारी, मतदान केंद्र एवं मतगणना केंद्र सेल के लिए उप संचालक चकबंदी, निर्वाचन सेल एडीएम वित्त, डिजिटल कैमरा एवं वीडियो कैमरा व्यवस्था के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी, डाटा मैनेजमेंट सेल जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, मतदेय स्थलों की व्यवस्था के लिए उप संचालक चकबंदी, संचार, एसएमएस उपायुक्त उद्योग, प्रेक्षकगणों के प्रवास स्थल पर टेलीफोन आदि की व्यवस्था के लिए जिला प्रबंधक दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, प्रपत्र लेखन को उप निदेशक कृृषि प्रसार, मतदान कार्मिकों के नाश्ते के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, टैंट के लिए एडीएम वित्त, पेयजल व्यवस्था को अधिशासी अभियंता जल निगम एवं उप निदेशक दुग्ध संघ, सफाई व्यवस्था को जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बदायूं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सा व्यवस्था को मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रभार दिया गया है। सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ कार्य के लिए दो से तीन सहायक प्रभारी अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें