नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते करीब 17 लाख की लागत से नाले के निर्माण में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है। लोगों की शिकायत के बावजूद काम चल रहा है। अब क्षेत्र के लोगों ने डीएम से निर्माण में बरती जा अनियमितताओं की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड संख्या 11 में आंवला रोड से होली चौक तक नगर पंचायत द्वारा करीब 150 मीटर लंबे नाले का निर्माण तकरीबन 17 लाख की धनराशि से कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के कारण काम में मनमानी हो रही है। निर्माण में घटिया ईंटों और मसाले का प्रयोग हो रहा है।
नाला निर्माण में ठेकेदार द्वारा अनियमितताएं किए जाने की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। अगर गुणवत्ता में कमी सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश शर्मा, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत वजीरगंज।