फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों को दरकिनार कर हो रहा नाले का निर्माण

Tue, 31 Mar 2015 07:37 PM IST
Vjirganj
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी के चलते करीब 17 लाख की लागत से नाले के निर्माण में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है। लोगों की शिकायत के बावजूद काम चल रहा है। अब क्षेत्र के लोगों ने डीएम से निर्माण में बरती जा अनियमितताओं की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 11 में आंवला रोड से होली चौक तक नगर पंचायत द्वारा करीब 150 मीटर लंबे नाले का निर्माण तकरीबन 17 लाख की धनराशि से कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी के कारण काम में मनमानी हो रही है। निर्माण में घटिया ईंटों और मसाले का प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन


नाला निर्माण में ठेकेदार द्वारा अनियमितताएं किए जाने की शिकायत मिली है। जांच कराई जा रही है। अगर गुणवत्ता में कमी सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश शर्मा, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत वजीरगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें