फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हिमाचल जाने वाली स्लीपर बस के स्टाफ से मारपीट

विज्ञापन
घटना के बाद थाने में खड़ी डबल डेकर बस। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। ज्यादा किराये को लेकर बदायूं से हिमाचल जाने वाली निजी स्लीपर बस के ड्राइवर-कंडक्टर से यात्रियों की कहासुनी हो गई। अगले दिन गांव के लोगों ने बहाने से बस चालक को गांव की तरफ बुलाकर मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में दोनों तरफ से लोग चोटिल हुए हैं। थाना पुलिस ने चार लोगों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

बदायूं से प्राइवेट बसें दिल्ली, हिमाचल व अन्य जगहों के लिए गांवों से सवारियां ले जाती हैं। एक दिन पूर्व चाचीपुर गांव के कुछ यात्री हिमाचल जाने के लिए ऐसी ही एक बस में बैठे थे। उनकी किराये को लेकर बस के कंडक्टर व चालक से कहा-सुनी हो गई। यात्रियों ने फोन पर गांव में परिजनों को इसकी जानकारी दी।
अगले दिन गांव के लोगों ने एकत्र होकर बस के कंडक्टर और चालक को बहाने से गांव के बाहर रुकवाया। फिर 10-15 लोग उसमें चढ़ गए और ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों तरफ से लोग चोटिल हो गए। इस मामले में करीब 10 लोगों को थाने में पुलिस ने बैठा रखा है। निजी स्लीपर बस भी पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने ड्राइवर युसुफ, कंडेक्टर दानिश निवासी ग्राम बरोली, जिला अमरोहा व चाचीपुर निवासी कुलदीप व प्रमोद काे मेडिकल परीक्षण को भेजा है। कुछ संभ्रांत लोग फैसले के प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष के लोगों को बैठा लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें