फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टॉफ नर्स ने किया गर्भवती का प्रसव कराने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। सीएचसी पर प्रसव कराने को आने वाली गर्भवतियों व उनके तीमारदारों के साथ यहां का स्टाफ अभद्र व्यवहार करता आ रहा है। यही वजह है कि इस केंद्र पर प्रसव की संख्या बहुत कम रहती है। डीएम फटकार भी लगा चुके हैं, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव महेरा निवासी प्रवीण कुमार पत्नी गायत्री को लेकर बुधवार रात करीब आठ बजे सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने उसे दो घंटे बिठाए रखा। करीब 10 बजे महिला को ड्रिप लगाने के बाद अपने ऑफिस में जाकर बैठ गईं। जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने स्टाफ नर्स से मरीज को देखने को कहा। झल्लाकर स्टाफ नर्स ने आधी चढ़ी बोतल से ड्रिप निकाल दी।
आरोप है कि परिजनों के बार-बार कहने के बाद भी स्टाफ नर्स ने मरीज को प्राइवेट में दिखाओ, बच्चे की धड़कन बहुत कम है। यह कहकर प्रसव कराने से मना कर दिया। बाद में परिजन रात्रि में ही महिला को सैदपुर सीएचसी ले गए, जहां महिला का सामान्य प्रसव हो गया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया। पीड़ित परिजनों ने बृहस्पतिवार को इसकी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। इस संबंध में जब चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजकुमार से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया, कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें